रायपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 2 आरोपी गिरफ्तार, मर्सिडीज कार व लाखों की नगदी जब्त

0
IMG-20260407-WA0227

रायपुर । रायपुर ग्रामीण पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए थाना अभनपुर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने दबिश देकर मौके से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 6 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रायपुर ग्रामीण एवं धमतरी जिले की सीमा पर ग्राम टोकरो के पास खेतों के बीच कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं डीएसपी नवा रायपुर के नेतृत्व में थाना अभनपुर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी।

दबिश के दौरान जुआ खेल रहे लोग पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों को दौड़ाकर पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में राहुल सिंह (34 वर्ष), निवासी सेक्टर-10 भिलाई और रितेश कुमार (36 वर्ष), निवासी आनंद विहार तेलीबांधा रायपुर शामिल हैं।

NTPC World Environment Day

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 6 लाख 34 हजार रुपये नगद, एक ताश की गड्डी, एक मर्सिडीज कार (क्रमांक CG 07 CU 9944) तथा दो आईफोन मोबाइल जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 42 लाख 14 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

रायपुर ग्रामीण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!