“ऑपरेशन आघात” में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा-शराब तस्करी में 5 आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20260407-WA0686

रायगढ़ जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा और अवैध शराब तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिलेभर में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 6 अप्रैल को लैलूंगा और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से सख्त कार्रवाई की।

उड़ीसा कनेक्शन से गांजा सप्लाई का खुलासा

थाना लैलूंगा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सिहारधार क्षेत्र में कुछ व्यक्ति गांजा बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया।

NTPC World Environment Day

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से करीब 9.170 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 4.35 लाख रुपये आंकी गई है। साथ ही दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने उड़ीसा से गांजा लाकर बेचने की बात स्वीकार की है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

अवैध शराब परिवहन करते 2 आरोपी धराए

इसी कड़ी में कोतवाली पुलिस ने टाउन पेट्रोलिंग के दौरान केवड़ाबाड़ी पेट्रोल पंप के पास एक एक्टिवा वाहन को रोककर तलाशी ली। इस दौरान वाहन में रखे बोरे से 52 पौव्वा देशी शराब बरामद की गई।

पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से शराब एवं वाहन जब्त किया। दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।

“जीरो टॉलरेंस” की नीति पर सख्त कार्रवाई

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाई गई है और इस प्रकार के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!