थोक विक्रेताओं की मनमानी के खिलाफ फुटकर व्यापारियों का विरोध, कृषि विभाग को सौंपा ज्ञापन।

0
IMG-20260408-WA0580

मुंगेली। जिले में यूरिया सहित अन्य खादों की ऊंची दरों पर आपूर्ति को लेकर फुटकर व्यापारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। निर्धारित शासकीय दर से अधिक मूल्य पर खाद दिए जाने के विरोध में मुंगेली जिले के 72 फुटकर व्यापारियों ने एकजुट होकर कृषि विभाग के उपसंचालक को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में व्यापारियों ने बताया कि वे यूरिया सहित अन्य खादों की खरीदी थोक विक्रेताओं से करते हैं, लेकिन उन्हें निर्धारित दर से कहीं अधिक कीमत पर खाद उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही थोक विक्रेताओं द्वारा अन्य रासायनिक उत्पाद भी जबरन ऊंचे दामों पर खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है।

व्यापारियों का कहना है कि इस स्थिति में वे शासन द्वारा तय दर पर किसानों को खाद बेचने में असमर्थ हो रहे हैं, जिससे किसानों पर भी अप्रत्यक्ष रूप से अतिरिक्त भार पड़ रहा है। उन्होंने कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि उन्हें निर्धारित दर पर ही खाद उपलब्ध कराया जाए तथा इस मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।

NTPC World Environment Day

ज्ञापन सौंपने वालों में मुंगेली, लोरमी, खामही, चनदली, लकड़ा, बीजाटराई, सेतगंगा, देवरी, सरगांव, पथरिया, फास्टरपुर, जरहागांव सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के फुटकर विक्रेता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!