“गांव चलो-बस्ती चलो” अभियान में केंद्रीय मंत्री की सहभागिता, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर

0
Screenshot_20260411_213529

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। तोखन साहू ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे “गांव चलो-बस्ती चलो” अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। इस क्रम में उन्होंने मंडल गौरेला के ग्राम धनगवा में आयोजित रैली में शामिल होकर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ संवाद किया।

अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क कर उन्हें सम्मानित किया। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, उज्ज्वला योजना तथा हर घर जल योजना जैसी प्रमुख योजनाएं शामिल रहीं।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि “गांव चलो-बस्ती चलो” अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।

NTPC World Environment Day

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जन-जन तक पहुंचकर योजनाओं की जानकारी दें और पात्र हितग्राहियों को उनका लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता बढ़ाने के साथ ही सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे विकास योजनाओं का लाभ व्यापक स्तर पर सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!