एसईसीएल मुख्यालय में बाबा साहेब की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गईमहिला सशक्तिकरण व सामाजिक समरसता के संदेश के साथ हुआ भव्य आयोजन

0
IMG-20260414-WA0835

बिलासपुर । South Eastern Coalfields Limited (एसईसीएल) मुख्यालय में आज डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक  हरीश दुहन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि निदेशक मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता की।


पुनर्निर्मित स्थल का लोकार्पण, दीप प्रज्ज्वलन से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के करकमलों से बाबा साहेब के पुनर्निर्मित स्थल के लोकार्पण के साथ हुई। इसके पश्चात गौतम बुद्ध एवं बाबा साहेब के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। सभी अतिथियों ने चित्रों एवं स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।


समाज निर्माण में बाबा साहेब के विचारों पर चलने का आह्वान

मुख्य अतिथि  हरीश दुहन ने अपने संबोधन में कहा कि यह दिन राष्ट्र के लिए विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं और हमें उनके संकल्पों का अनुसरण करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देना चाहिए।

उन्होंने बताया कि एसईसीएल द्वारा महिला सशक्तिकरण, वंचित वर्गों के उत्थान तथा मेधावी छात्रों के लिए नीट परीक्षा की तैयारी में सहयोग, स्मार्ट क्लासेस और ‘प्रोजेक्ट धरा शक्ति’ जैसे नवाचारों के माध्यम से निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने पुनर्निर्मित स्थल की सराहना करते हुए सभी को बधाई भी दी।


श्रमसंघ प्रतिनिधियों ने किया बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश

कार्यक्रम में श्रमसंघ प्रतिनिधियों—कृष्णा सूर्यवंशी, सुदेश डागोर, एम.पी. जांगड़े, डी.पी. दिनकर, संजय साहू, अजय सिंह, राहुल दास एवं सूरज बघेल—ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बाबा साहेब के संघर्षपूर्ण जीवन, शिक्षा और सामाजिक न्याय के प्रति उनके योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।


बुद्ध वंदना से गूंजा परिसर, बड़ी संख्या में रही सहभागिता

कार्यक्रम के दौरान दिशा खोब्रागड़े, निशा ठावरे एवं उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत बुद्ध वंदना ने वातावरण को आध्यात्मिकता से भर दिया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रमसंघ प्रतिनिधियों, एससी/एसटी एसोसिएशन, सिस्टा के पदाधिकारियों, अधिकारियों, कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।


सुव्यवस्थित संचालन और सफल आयोजन

कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया। पूरे आयोजन में अनुशासन, उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत समन्वय देखने को मिला।



एसईसीएल मुख्यालय में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल बाबा साहेब के प्रति श्रद्धांजलि था, बल्कि उनके विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता की दिशा में आगे बढ़ने का प्रेरक संदेश भी दे गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!