NTPC World Environment Day

महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष उर्मिला रमेश यादव ने छठ पर्व पर दी हार्दिक शुभकामनाएँ…

0
Screenshot_20250921_211921.jpg

मुंगेली । छठ महापर्व के पावन अवसर पर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष उर्मिला रमेश यादव ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि छठ पूजा सूर्य उपासना का अनोखा पर्व है, जो आस्था, विश्वास, पवित्रता और पर्यावरण के प्रति समर्पण का प्रतीक है। यह पर्व लोक संस्कृति की गहराई और जनमानस की एकता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि छठ मईया की पूजा से जीवन में ऊर्जा, स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और सकारात्मकता का संचार होता है। यह पर्व नारी शक्ति के समर्पण, संयम और तप का भी प्रतीक है, जिसे महिलाएँ पूरे श्रद्धा और विधि-विधान से मनाती हैं।

उर्मिला यादव ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे पर्व को स्वच्छता, अनुशासन और श्रद्धा के साथ मनाएँ तथा समाज में प्रेम और सौहार्द का संदेश फैलाएँ। उन्होंने सूर्यदेव और छठी मइया से प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि छठ पर्व हमें प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने और सामूहिक एकता की भावना को सशक्त करने का अवसर प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!