मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक की सौजन्य भेंट, पेट्रोलियम विस्तार पर चर्चा

0
IMG-20260421-WA0032

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के मुख्य महाप्रबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव ने सौजन्य मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान राज्य में पेट्रोलियम क्षेत्र के विस्तार, ईंधन आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में ऊर्जा क्षेत्र में संभावनाओं को बढ़ाने, वितरण नेटवर्क के विस्तार और उपभोक्ताओं तक सेवाओं की सुगमता सुनिश्चित करने पर भी विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने राज्य में निवेश और बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

NTPC World Environment Day

इस अवसर पर आईओसीएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!