स्वच्छता नियमों का उल्लंघन: 39 दुकानों पर 10 हजार का जुर्माना, निगम की सख्त कार्रवाई

0
IMG-20260427-WA0657

रायपुर । शहर में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर नगर निगम ने सख्ती दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 2 स्वास्थ्य विभाग ने रेलवे स्टेशन मार्ग और पुराना पंडरी बस स्टैंड मार्ग पर औचक निरीक्षण कर 39 दुकानों पर कुल 10 हजार रुपये का ई-चालान जारी किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वच्छता से जुड़ी जनशिकायत मिलने पर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन 2 की टीम सक्रिय हुई। जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय के मार्गदर्शन और जोन स्वास्थ्य अधिकारी रवि लावनिया की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वच्छता दीदियों के सहयोग से क्षेत्र में दुकानों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कई दुकानों में डस्टबिन नहीं पाए गए और आसपास गंदगी फैलाई जा रही थी। शिकायत सही मिलने पर 39 दुकान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 10 हजार रुपये का ई-चालान किया गया। साथ ही सभी को भविष्य में स्वच्छता नियमों का पालन करने के लिए कड़ी चेतावनी भी दी गई।

NTPC World Environment Day

नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। आम नागरिकों और व्यापारियों से अपील की गई है कि वे अपने प्रतिष्ठानों में डस्टबिन रखें और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने से बचें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!