मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुंगेली प्रवास की तैयारियां तेज, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने ली समीक्षा बैठक

0
IMG-20260508-WA1044

10 मई को मुंगेली को मिलेंगी 320 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रस्तावित मुंगेली प्रवास को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने शुक्रवार को जिला कलेक्टर कार्यालय में बैठक लेकर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में विधायक पुन्नूलाल मोहले, जिला प्रशासन के अधिकारी और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

बैठक में मुख्यमंत्री के आगमन, स्वागत व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा, यातायात, पेयजल एवं आमजन की सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। केंद्रीय राज्य मंत्री ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

विकास कार्यों का होगा लोकार्पण और भूमिपूजन

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री 10 मई को मुंगेली जिले को लगभग 320 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इस दौरान विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा। साथ ही भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर, गुरु घासीदास, महाराणा प्रताप एवं माता कर्मा की प्रतिमाओं का अनावरण भी किया जाएगा।

NTPC World Environment Day

विकास और सुशासन को मिली नई गति

बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास और सुशासन को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि मुंगेली जिले को मिलने वाली विकास परियोजनाएं क्षेत्र के आधारभूत ढांचे और जनसुविधाओं को मजबूत करेंगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिले में उत्साह का माहौल है और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

प्रतिमा स्थल का किया निरीक्षण

बैठक के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केसरवानी, कलेक्टर कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय सहित सतनामी समाज, राजपूत समाज, साहू समाज एवं अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!