आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

0
IMG-20260521-WA1053(1)

शहर कांग्रेस कमेटी मुंगेली ने मनाई पुण्यतिथि, छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया स्मरण

मुंगेली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न एवं आधुनिक भारत के निर्माता स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर शहर कांग्रेस कमेटी मुंगेली द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने देश को आधुनिक तकनीक, सूचना क्रांति और युवाओं को नई दिशा देने का कार्य किया। उनके कार्यकाल में देश में कंप्यूटर एवं दूरसंचार क्रांति की नींव रखी गई, जिसका लाभ आज पूरा देश उठा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि राजीव गांधी का सपना मजबूत, आधुनिक और आत्मनिर्भर भारत का था।

NTPC World Environment Day

शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि राजीव गांधी ने देश की राजनीति में युवाओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया और पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत बनाकर गांवों के विकास की नई सोच दी। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में दिलीप बंजारा, राजेश छेदईया, जलेश यादव, जीतू श्रीवास्तव, आरिफ खोखर, जय सोनी, प्रभु मल्ला, दादू मल्ला, उमेश धृत लहरे, उर्मिला यादव, राजेश यादव, हलदर जायसवाल, काकू पठान, राजा मानिक, भूपेंद्र देवांगन, नामदेव बंजारा, देव साहू, मोनू भास्कर, पुरुषोत्तम सेन, राजेश निर्मलकर, रूप दास चतुर्वेदी, राजेंद्र कुमार यादव, मुमताज अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!