ईरान-इजरायल के बीच तनाव बढ़ा, भारत ने नागरिकों को यात्रा से बचने की सलाह दी

0
iran-israel

तेहरान/यरूशलम । ईरान और इजरायल के बीच तनाव बढ़ता देख तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों को सावधान किया है। दूतावास ने सोमवार को भारतीय नागरिकों को तुरंत देश छोडऩे और ईरान की यात्रा न करने की सलाह दी है। दूतावास ने कहा, इलाके में हाल की घटनाओं को देखते हुए, दूतावास सभी भारतीय नागरिकों को ईरान की यात्रा से बचने की अपनी पहले की सलाह दोहराती है। जो नागरिक अभी ईरान में हैं, वे मौजूद परिवहन तरीकों से निकल जाएं।
इस बीच, तेहरान के मेहराबाद हवाई अड्डे पर सभी उड़ानें अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई हैं। इससे पहले, राजधानी के इमाम खुमैनी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आने वाली उड़ानों को रोका गया था। बता दें कि ईरान ने इजरायल में कई जगह हमला किया था, जिसके बाद इजरायल ने हवाई रक्षा प्रणालियों को सक्रिय कर दिया है। कई जगह सायरन भी बजे हैं। जवाब में इजरायल ने भी ईरान में 20 जगह मिसाइल हमले किए हैं।
भारत का विदेश मंत्रालय पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्रों की स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और इजरायल से शांति बनाए रखने और बातचीत की मेज पर दोबारा लौटने का आग्रह किया है। बता दें कि फरवरी में युद्ध शुरू होने के बाद से ईरान से 1,800 से अधिक भारतीय नागरिकों को निकाला जा चुका है। 28 फरवरी से पश्चिम एशिया से लगभग 6.49 लाख यात्री भारत लौट चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!