NTPC World Environment Day

ऑपरेशन मुस्कान : भोपाल से गुम बालिका बरामद, दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

0
IMG_20251112_095638_481.jpg

मुंगेली। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में चलाए गए “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत मुंगेली पुलिस ने भोपाल (मध्यप्रदेश) से एक गुम हुई नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद कर दुष्कर्म के आरोपी उमेश उर्फ विक्की राय को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला थाना सिटी कोतवाली में 29.10.2025 को दर्ज कराया गया था। शिकायत में कहा गया कि 26.10.2025 को एक अज्ञात व्यक्ति ने 16 वर्ष की नाबालिक को बहला-फुसला कर अपहरण कर लिया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामले की तफ्तीश तुरंत प्रारम्भ कर दी और गुमशुदा अपहृत बालिका तथा संदिग्ध की तलाश के लिए हर संभव तकनीकी व जमीनसी स्तर पर प्रयास किए गए। जांच के दौरान साइबर सेल की तकनीकी सहायता और विश्वसनीय मुखबीर सूचना के आधार पर खोजी टीम भोपाल रवाना हुई। 08.11.2025 को अवधपुरी स्थित रायल क्रिस्टल कालोनी के झोपड़ी में अपहृता बालिका व संदिग्ध उमेश उर्फ विक्की राय को पकड़ लिया गया। पुलिस ने बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया और उसके हवाले से शिकायत तथा बयान दर्ज कराए गए। जांच में सामने आया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर बालिका को बहला-फुसला कर भगाया और उसके साथ लगातार दैहिक शोषण किया। मेडिकल रिपोर्ट तथा बालिका के बयान से दुष्कर्म की घटनाएं प्रमाणित पाईं जाने पर आरोपी के विरुद्ध धारा 87, 64(1), 64(2)(ड) बीएनएस एवं 4,6 पाक्सो एक्ट के तहत कड़ी कार्यवाही की गई। आरोपी उमेश उर्फ विक्की राय को विधिवत गिरफ्तार कर 10.11.2025 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, प्र.आर. दिलीप साहू, बालीराम ध्रुव, आर. जलेश्वर कश्यप, रामकिशोर कश्यप, बसंत दाहिरे तथा म.आर. वृंदा पन्द्राम की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि “ऑपरेशन मुस्कान” के माध्यम से जिले में गुम बच्चों की बरामदगी और महिला-सम्बंधी अपराधों के त्वरित निराकरण के निर्देश जारी हैं और इसी तर्ज पर लगातार छापेमारी व जांच जारी रहेगी। पुलिस प्रशासन ने अपहृत बालिका के परिजनों को सूचित कर उसे सुरक्षित अवस्था में सुपुर्द कर दिया है। साथ ही संदिग्धों के विरुद्ध कठोर कानून के तहत कार्रवाई करने का संकल्प दोहराया गया है। पुलिस ने किसी भी तरह की अपराधी गतिविधि के खिलाफ जन सहयोग की अपील की है तथा कहा है कि किसी भी सूचना के लिए करीब के थाने से संपर्क किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!