पूर्व जिला पंचायत सभापति उर्मिला रमेश यादव ने दी करवा चौथ की शुभकामनाएं
करवा चौथ प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक, सभी सुहागिनों के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना
मुंगेली। जिला पंचायत मुंगेली की पूर्व सभापति उर्मिला रमेश यादव ने करवा चौथ के पावन पर्व पर जिले सहित प्रदेश की समस्त सुहागिन महिलाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस पर्व को भारतीय संस्कृति, पारिवारिक परंपराओं और पति-पत्नी के अटूट प्रेम का प्रतीक बताते हुए सभी महिलाओं के सुखी एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

उर्मिला रमेश यादव ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि करवा चौथ भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे सुहागिन महिलाएं पूरी श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाती हैं। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए व्रत रखती हैं। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद चंद्रमा के दर्शन और पूजा-अर्चना कर व्रत का पारण किया जाता है। यह पर्व पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास, त्याग और समर्पण के रिश्ते को और मजबूत बनाने का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने के साथ परिवार और समाज में आपसी प्रेम, सहयोग तथा सद्भाव की भावना को भी मजबूत करते हैं। करवा चौथ जैसे पर्व पारिवारिक रिश्तों की अहमियत को समझने और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करते हैं।
उर्मिला रमेश यादव ने माता करवा से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी सुहागिन महिलाओं के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। हर परिवार में प्रेम और सद्भाव का वातावरण कायम रहे तथा सभी के जीवन में नई खुशियां आएं।
उन्होंने समस्त माताओं, बहनों और सुहागिन महिलाओं को करवा चौथ की हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुखद, स्वस्थ और मंगलमय जीवन की कामना की।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
