जनपद पंचायत कोटा में अविश्वास प्रस्ताव विफल, अध्यक्ष सूरज भारद्वाज ने बचाई कुर्सी

0
IMG-20260623-WA0266

रिपोर्टर ✒️ सुचित कुमार मरावी

करगी रोड/कोटा  । जनपद पंचायत कोटा के अध्यक्ष सूरज सांधेलाल भारद्वाज के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव सोमवार को आवश्यक बहुमत नहीं जुटा सका, जिसके चलते वे अपने पद पर बने रहने में सफल रहे। अविश्वास प्रस्ताव गिरते ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई तथा जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में जश्न का माहौल बन गया।


जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत कोटा में कुल 25 सदस्य हैं। अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, जिस पर सोमवार को मतदान कराया गया। प्रस्ताव के पक्ष में अपेक्षित बहुमत नहीं मिलने से अविश्वास प्रस्ताव स्वतः निरस्त हो गया और सूरज भारद्वाज अध्यक्ष पद पर कायम रहे।
मतदान प्रक्रिया को लेकर पिछले कई दिनों से राजनीतिक सरगर्मियां तेज थीं। अध्यक्ष पक्ष और विरोधी खेमे द्वारा लगातार समर्थन जुटाने के प्रयास किए जा रहे थे। इस बीच क्रॉस वोटिंग की भी चर्चा रही, जिसने पूरे घटनाक्रम को और रोचक बना दिया।

NTPC World Environment Day


परिणाम घोषित होते ही अध्यक्ष समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। जनपद कार्यालय के बाहर देर शाम तक समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा और जीत का जश्न मनाया गया।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस घटनाक्रम ने जनपद पंचायत कोटा की राजनीति में नए समीकरणों को जन्म दिया है। अविश्वास प्रस्ताव विफल होने के बाद अध्यक्ष सूरज भारद्वाज की स्थिति और मजबूत हुई है, वहीं विपक्षी खेमे को राजनीतिक रणनीति पर पुनर्विचार करना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!