रायपुर की बेटी बनाएगी सैटेलाइट, कलेक्टर ने प्रेरक पुस्तक व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मानित

0
IMG-20260624-WA0738

देशभर से नौ बच्चों का चयन, छत्तीसगढ़ से इकलौती महिमा

रायपुर । स्पेस किड्ज़ इंडिया के प्रतिष्ठित मिशन शक्तिसैट में रायपुर की छात्रा कु. महिमा राजपूत के राष्ट्रीय फाइनलिस्ट के रूप में चयनित होने पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज उनसे मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं। डॉ. सिंह ने महिमा को प्रेरक पुस्तक एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

NTPC World Environment Day

शासकीय आदर्श उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (SAGES), तिलकनगर की प्रतिभाशाली छात्रा कु. महिमा राजपूत का चयन मिशन शक्तिसैट के लिए राष्ट्रीय फाइनलिस्ट के रूप में हुआ है। इस चयन प्रक्रिया के लिए उन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया था एवं परीक्षा दिया। जिसके पश्चात् उनका चयन हुआ। यह उपलब्धि विद्यालय, रायपुर जिले एवं छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गौरव का विषय है। महिमा ने अपनी प्रतिभा, लगन और वैज्ञानिक सोच के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर यह महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया है।

सुश्री महिमा ने कहा कि मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन एवं अपने शिक्षकों एवं प्राचार्य का धन्यवाद करती हूं जिनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से आज मैं इस उपलब्धि को हासिल की हूं।

राष्ट्रीय फाइनलिस्ट के रूप में चयनित महिमा राजपूत अगस्त 2026 में नई दिल्ली में आयोजित होने वाली 8 दिवसीय शक्तिसैट कार्यशाला में भाग लेंगी। यह कार्यशाला अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में छात्राओं को प्रोत्साहित करने तथा उनके वैज्ञानिक कौशल को विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगी। इस मिशन में विश्व के 108 देशों की 108 चयनित छात्राएं भाग लेंगी। 23 अगस्त से नई दिल्ली में आयोजित कार्यशाला में छात्राएं मिलकर ShaktiSAT उपग्रह का निर्माण करेंगी। इनमें से एक सैटेलाइट को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित किया जाएगा, जबकि दूसरा चंद्रमा की पर उतरने के उद्देश्य से विकसित किया जाएगा। इन सैटेलाइट्स का प्रक्षेपण अक्टूबर में ISRO, श्रीहरिकोटा से किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!