प्रदेश भाजपा कार्यालय में सोशल मीडिया विभाग की बैठक संपन्न

0
IMG-20260624-WA1235

जनहितकारी योजनाओं और मोदी सरकार की उपलब्धियों के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भाजपा सोशल मीडिया टीम का मंथन

भाजपा सोशल मीडिया विभाग की बैठक संपन्न, सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज प्रदेश सोशल मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प से प्राप्त ऐतिहासिक उपलब्धियों तथा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक स्तर पर जनता तक पहुंचाना संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

NTPC World Environment Day

भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कंडेय ने भी सोशल मीडिया के पदाधिकारियों को आवश्यक मार्गदर्शन देते हुए संगठन की विचारधारा, सरकार की उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने के लिए समन्वित एवं सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने सोशल मीडिया के वर्तमान परिदृश्य, उसकी बढ़ती भूमिका एवं प्रभावी उपयोग की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में सोशल मीडिया जनसंपर्क और जनजागरण का सशक्त माध्यम बन चुका है तथा इसके माध्यम से सरकार की उपलब्धियों और संगठन के विचारों को अधिक प्रभावी तरीके से समाज तक पहुंचाया जा सकता है।

प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक मितुल कोठारी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रदेश एवं जिला स्तर की सोशल मीडिया टीम का परिचय कराया। उन्होंने प्रदेशभर में सोशल मीडिया विभाग द्वारा संचालित गतिविधियों एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की तथा आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा की। इस अवसर पर भाजपा सोशल मीडिया के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!