अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी: शराब विवाद में पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20260624-WA1032

बेमेतरा के साजा क्षेत्र में हुई वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, FSL और डॉग स्क्वॉड की मदद से आरोपी तक पहुंची टीम

बेमेतरा (अपना छत्तीसगढ़)। साजा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। शराब पीने के दौरान हुए विवाद में आवेश में आकर पत्थर से सिर पर वार कर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह कार्रवाई साजा पुलिस टीम, साइबर सेल और FSL यूनिट की संयुक्त जांच के बाद संभव हो सकी।


खेत में मिला था खून से लथपथ शव, सिर पर गंभीर चोट के निशान

प्रार्थी टुमन लाल देशलहरे (36 वर्ष), निवासी चोंगीखपरी चौकी देवकर थाना साजा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका बड़ा भाई नरेश देशलहरे (40 वर्ष) 21 जून 2026 को सुबह स्कूटी से घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।

अगले दिन 22 जून की सुबह गांव के किशन मानिकपुरी के मोबाइल पर एक फोटो भेजा गया, जिसमें नरेश देशलहरे जैसा व्यक्ति दिखाई दिया। फोटो देखने के बाद परिजनों ने पहचान की और तुरंत ग्राम हरडुवा कन्हार खार धरसा खेत पहुंचे, जहां नरेश देशलहरे खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा मिला। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और उसकी स्कूटी भी शव के पास खड़ी थी।

NTPC World Environment Day

अज्ञात आरोपी द्वारा किसी ठोस वस्तु से सिर पर वार कर हत्या किए जाने की आशंका पर थाना साजा में धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।


वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बनी विशेष टीम

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने तत्काल आरोपी की तलाश और गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव तथा एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रोशन लाल टोन्डे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। जांच में सीन ऑफ क्राइम यूनिट (FSL) और डॉग स्क्वॉड की भी सहायता ली गई।


मुखबिर की सूचना से खुला राज, आरोपी निकला गूंगा युवक

जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस हरडुवा गांव के यशवंत साहू (33 वर्ष) तक पहुंची। आरोपी के गूंगा होने के कारण पूछताछ में उसके बड़े भाई बनवाली साहू की सहायता ली गई, जो उसके इशारों को समझता है।

पूछताछ के दौरान इशारों के माध्यम से आरोपी यशवंत साहू ने स्वीकार किया कि 21 जून को उसने मृतक नरेश देशलहरे के साथ शराब पी थी। शराब पीने के दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद उसने आवेश में आकर पत्थर से नरेश के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद आरोपी ने वारदात में इस्तेमाल पत्थर को मौके पर ही फेंक दिया और घटना के समय पहने कपड़े भी बरामद कर लिए गए।


आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी यशवंत साहू (33 वर्ष), निवासी हरडुवा को 24 जून 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका

इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में साइबर सेल, थाना साजा टीम, देवकर चौकी स्टाफ और FSL टीम की अहम भूमिका रही।

टीम में निरीक्षक मयंक मिश्रा (साइबर सेल), निरीक्षक रोशन लाल टोन्डे (थाना प्रभारी साजा), एएसआई अलील चंद, एएसआई बनवाली राम सोनकर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक चंचल पांडेय, प्रधान आरक्षक पवन सिंह राजपूत, दुर्गेश तिवारी, शिवराज सिंह सहित कई पुलिसकर्मियों ने सराहनीय योगदान दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!