मुंगेली के प्रतिष्ठित व्यवसायी राम वाधवा का निधन, व्यापार जगत में शोक की लहर

0
IMG-20260626-WA0139

मुंगेली। शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं प्रदीप ड्रेसेस के संचालक राम वाधवा का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे शहर सहित व्यापारिक जगत में शोक की लहर फैल गई है।

स्वर्गीय राम वाधवा, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजकुमार वाधवा के पिताजी थे। वे मुंगेली के व्यापारिक एवं सामाजिक क्षेत्र में एक सम्मानित और लोकप्रिय व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे। उनके सौम्य व्यवहार, सरल स्वभाव और सामाजिक सरोकारों के कारण समाज के विभिन्न वर्गों में उनकी विशेष पहचान थी।

उनके आकस्मिक निधन से परिजनों, शुभचिंतकों और व्यापारिक समुदाय को गहरा आघात पहुंचा है। शहर के अनेक सामाजिक, व्यापारिक एवं राजनीतिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

NTPC World Environment Day

स्वर्गीय राम वाधवा का अंतिम संस्कार आज दोपहर 1 बजे मुंगेली के दाऊ पारा मुक्तिधाम में किया जाएगा।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
शत-शत नमन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!