तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत भेजा गया जेल

0
IMG-20260625-WA1508

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय

पचपेड़ी। बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर लोगों में भय और अशांति का माहौल बनाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे की तलवार बरामद कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण के लिए रजनेश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह तथा एसडीओपी मस्तूरी डेरहा राम टंडन के मार्गदर्शन में लगातार पेट्रोलिंग और अड्डेबाजों की चेकिंग की जा रही है।

NTPC World Environment Day

इसी क्रम में 25 जून 2026 को थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर के निर्देश पर पुलिस टीम क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नायक पारा, पचपेड़ी में एक युवक हाथ में धारदार तलवार लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी भरत नायक (27 वर्ष), पिता दिलीप नायक, निवासी नायक पारा पचपेड़ी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक धारदार लोहे की तलवार बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना पचपेड़ी में अपराध क्रमांक 186/2026 दर्ज कर धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अड्डेबाजों, अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है। थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!