सर्व यादव समाज की नई जंबो कार्यकारिणी घोषित, संगठन विस्तार पर रहेगा फोकस

0
IMG_20260627_113757_829

मुंगेली। सर्व यादव समाज के जिलाध्यक्ष नरेश राम यादव ने समाज की नई जंबो कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही संगठन ने जिले में सामाजिक एकजुटता और विस्तार को नई दिशा देने का संकेत दिया है।

जानकारी के अनुसार जिलाध्यक्ष नरेश राम यादव, महासचिव मनोहर यादव तथा कोषाध्यक्ष फूलचंद यादव पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। शेष कार्यकारिणी के गठन का अधिकार अध्यक्ष को सौंपा गया था। इसी अधिकार का उपयोग करते हुए जिलाध्यक्ष ने प्रदेशाध्यक्ष रमेश यदू के अनुमोदन के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया।

नवगठित कार्यकारिणी में सतीश यादव, कृष्णा यादव, संजू यादव, दरबारी यादव, ललित यादव एवं संजय यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं देवीशंकर यादव को महासचिव (संगठन) का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

NTPC World Environment Day

संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से घनश्याम यादव एवं विजय यादव को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार सूरज यादव तथा दिलीप यादव को संगठन का प्रवक्ता बनाया गया है।

इसके अलावा संगठन में सहकोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री, प्रचार मंत्री, सलाहकार, सह-सचिव, स्थायी आमंत्रित सदस्य एवं संरक्षक मंडल का भी गठन किया गया है। समाज के वरिष्ठजनों में रामकुमार यादव, सुखनंदन यादव, धनीराम यादव, शैलेन्द्र यादव, परसादी यादव, योगेन्द्र यादव, मकराल यादव, विनय यादव और रितेश यादव को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

वहीं प्रकाश यादव, डॉ. आई.पी. यादव, प्रेमलाल यादव, धजाराम यादव, अरुण यादव, राजेन्द्र यादव एवं ओमप्रकाश यादव को संरक्षक मंडल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

जिलाध्यक्ष नरेश राम यादव ने बताया कि नई कार्यकारिणी में समाज के सभी उपवर्गों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है, ताकि संगठन अधिक मजबूत और समावेशी बन सके। उन्होंने कहा कि जल्द ही कार्यकारिणी की बैठक आयोजित कर तहसील एवं परिक्षेत्र स्तर पर संगठन विस्तार की कार्ययोजना शुरू की जाएगी।

नई कार्यकारिणी के गठन से समाज के लोगों में उत्साह का माहौल है और उम्मीद जताई जा रही है कि संगठन सामाजिक, शैक्षणिक एवं सामुदायिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!