स्वराज 855 प्रोटेक ट्रैक्टर का नया मॉडल लॉन्च, इंदौर में जुटे छत्तीसगढ़ के डीलर

0
Screenshot_20260710_194952

इंदौर/मुंगेली । स्वराज ट्रैक्टर्स द्वारा इंदौर में आयोजित विशेष डीलर सम्मेलन में अत्याधुनिक तकनीक से लैस स्वराज 855 प्रोटेक ट्रैक्टर का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में देशभर से आए अधिकृत डीलरों की मौजूदगी में कंपनी ने नए मॉडल की विशेषताओं और भविष्य की रणनीतियों की जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में कंपनी के सीईओ गगनजोत, नेशनल हेड आलोक गुप्ता, जोनल हेड प्रदीप कुलकर्णी तथा स्टेट हेड सुधीर चौरसिया सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए डीलरों ने भी सक्रिय सहभागिता की।

मुंगेली जिले से बजरंग ट्रैक्टर्स के डायरेक्टर अशोक चंद्राकर ने कार्यक्रम में भाग लेते हुए नए ट्रैक्टर मॉडल का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि स्वराज 855 प्रोटेक आधुनिक तकनीक, दमदार इंजन, बेहतर माइलेज और किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिससे खेती के कार्य अधिक आसान और प्रभावी होंगे।

NTPC World Environment Day

कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि नया मॉडल बेहतर प्रदर्शन, ईंधन दक्षता और उन्नत फीचर्स के साथ किसानों की उत्पादकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सम्मेलन के दौरान डीलरों को उत्पाद की तकनीकी खूबियों, बिक्री रणनीति, ग्राहक सेवा और आफ्टर सेल्स सपोर्ट से संबंधित विस्तृत जानकारी भी दी गई।

बैठक में आगामी व्यावसायिक योजनाओं, नेटवर्क विस्तार और किसानों तक नई कृषि तकनीक पहुंचाने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। डीलरों ने विश्वास जताया कि स्वराज 855 प्रोटेक किसानों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा और बाजार में इसे सकारात्मक प्रतिसाद मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!