मुंगेली में 16 जुलाई को धूमधाम से मनाया जाएगा बाबा रामदेव मंदिर का 16वां स्थापना दिवस
मुंगेली। शहर स्थित बाबा रामदेव मंदिर का 16वां स्थापना दिवस आषाढ़ सुदी दूज, 16 जुलाई को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर पूरे दिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे बाबा रामदेव जी के अभिषेक, पूजन एवं आरती से होगी। इस पूजन के लाभार्थी जगदीशचंद, श्रेणिक एवं डॉ. श्रेयांश पारख परिवार रहेंगे।
इसके बाद दोपहर 12:30 बजे बाबा के भक्तों के सहयोग से महाप्रसादी वितरण किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।

शाम 7 बजे मंदिर में महाआरती का आयोजन होगा, जिसमें बाबा के भक्तगण लाभार्थी रहेंगे। महाआरती के पश्चात रात्रि 8:30 बजे से भव्य भजन संध्या आयोजित की जाएगी। इस दौरान भजन गायक अमन सोनी एवं उनके साथी बाबा रामदेव जी के मधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।
मंदिर स्थापना दिवस महापर्व को सफल बनाने के लिए श्री रामदेव सेवा समिति, मुंगेली एवं बाबा के भक्त तैयारियों में जुटे हुए हैं। आयोजन में गिरीश सुथार, अमन सोनी, दिनेश गोयल, सुनील जोशी, विनोद शर्मा, यशपाल जोशी, हरि सोनी, अमित तिवारी, राकेश जोशी, ललित शर्मा, तुषार खत्री, धीरज सोलंकी, लोकेश गोयल, देवेश शर्मा, जालमसिंह, सुमित तिवारी, संदीप लूनिया, श्रेणिक पारख, श्रेयांश बेद, राजकुमार सोनी, मोहित सोलंकी, कमल सोनी सहित समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में बाबा के भक्त अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
श्री रामदेव सेवा समिति ने नगर एवं आसपास के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर बाबा रामदेव जी का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

