जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा को जन्मदिन पर महिला कांग्रेस ने दी शुभकामनाएं
मुंगेली। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल राजनीतिक जीवन की कामना की।
इसी क्रम में महिला जिला कांग्रेस कमेटी उर्मिला रमेश यादव ने घनश्याम वर्मा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ईश्वर से उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जिला कांग्रेस संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा एवं दिशा मिल रही है।

उर्मिला रमेश यादव ने कहा कि घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में संगठन जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठा रहा है तथा आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन आगे भी जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।


The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
