मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह श्रमिक सम्मलेन एवं श्रम विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों के राशि वितरण कार्यक्रम में हुए शामिल
विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत 1802 हितग्राहियों के खाते में 3 करोड़ 43 लाख 74 हजार 970 रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से की अंतरित

रायपुर । विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज शुक्रवार को पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में आयोजित श्रमिक सम्मलेन एवं श्रम विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत 1802 हितग्राहियों को 3 करोड़ 43 लाख 74 हजार 970 रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में हस्तांतरित किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्रम विभाग की विभिन्न योजना अंतर्गत राजनांदगांव जिले के श्रमिक हितग्राहियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से राशि अंतरित की गई है।

प्रदेश की आबादी जिसमें 45 प्रतिशत हिस्सा संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिक हैं, जिनके लिए शासन द्वारा विभिन्न योजनाएं प्रारंभ की गई। जिसका उद्देश्य झुग्गी, झोपड़ी में रहने वाले, मेहनत करने वाले, ईट-पत्थर उठाने वाले, सड़क, पुल-पुलिया एवं भवन निर्माण करने वाले, तेंदूपत्ता संग्राहक, खेती-किसानी एवं मजदूरी करने वाले मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए शुरू की गई थी एवं सहायता राशि का प्रावधान किया गया था। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के बोर्ड परीक्षा में प्रावीण्य सूची के प्रथम 10 में आने पर एक लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि तथा दो पहिया वाहन क्रय किए जाने हेतु एक लाख रूपए अनुदान राशि प्रदान की जाती है। इसके साथ ही दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना अंतर्गत गुणवत्तायुक्त ई-रिक्शा लिए अधिकतम एक लाख 50 हजार रूपए का अनुदान दिया जाता है। उन्होंने अधिकारियों को जिले में श्रमिकों के पंजीयन का लक्ष्य बढ़ाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि अभी वर्तमान में छत्तीसगढ़ भवन एव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत राजनांदगांव में एक लाख 53 हजार 383 श्रमिक पंजीकृत है। वहीं छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल में एक लाख 18 हजार 608 श्रमिक पंजीकृत है। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग की क्षमता एवं संभावनाओं से परिचित है। इसके अनुरूप जिले में श्रमिकों का पंजीयन एक वर्ष बाद दोगुना करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत के माध्यम से हर ग्राम पंचायत में शिविर लगाकर श्रमिकों का पंजीयन बढ़ाने के निर्देश दिए। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. राम प्रताप सिंह ने कहा कि गांव, गरीब, किसान, मजदूरी के हित के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
लाखों परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। श्रमिक परिवारों को 886 करोड़ रूपए की सहायता प्रदान की गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांव, गरीब, किसान, मजदूरी के हित में निरंतर कार्य किए जा रहे है। श्रमिकों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना प्रारंभ की गई है। जिसके तहत निर्माण श्रमिकों के प्रथम दो बच्चों को कक्षा 6वीं से 12वीं आवासीय विद्यालयों में गुणवत्तायुक्त निरूशुल्क शिक्षा प्रदान किया जाता है। श्रमिकों को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। वहीं पात्र श्रमिक शासन की योजनाओं से वंचित न हो इसके लिए लाभ पहुंचाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा ने कहा कि राजनांदगांव जिले में श्रमिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है। श्रमिकों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं को लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से श्रमिकों के हित के लिए कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर श्रमिक पंजीयन करने से उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ मिलेगा।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि श्रम विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस दौरान श्रम विभाग अंतर्गत हितग्राहियों ने शासन की विभिन्न योजनाओं अंतर्गत अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, राजगामी संपदा न्यास की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा साहू, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में हितग्राही व जनसामान्य उपस्थित थे।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
