करगी मंडल में उप मुख्यमंत्री अरुण साव का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में उत्साह।

0
IMG-20251126-WA0754.jpg

रिपोर्टर ✒️ सुचित कुमार मरावी
कोटा । छत्तीसगढ़ राज्य के उप मुख्यमंत्री अरुण साव के जन्मदिन के शुभ अवसर पर उनका करगी मंडल आगमन हुआ, जहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक उनका भव्य स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष भोजेश रजक, उपाध्यक्ष रितेश पांडे एवं जनपद पंचायत कोटा की अध्यक्ष श्रीमती सूरज साधेलाल भारद्वाज ने उप मुख्यमंत्री का पारंपरिक गजमाला पहनाकर सम्मान किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष मोहित जयसवाल, महामंत्री द्वय यश कुमार मनहर एवं जनक देवांगन उपस्थित रहे। कोटा विधानसभा के चारों मंडल अध्यक्ष —  बजरंग जायसवाल, राजू राठौड़, दुर्गा कश्यप एवं कोटा मंडल महामंत्री सुलेश पांडे तथा निलेश भार्गव भी स्वागत समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा के ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन भी मौजूद रहे।

उप मुख्यमंत्री का दूसरा स्वागत करगी मंडल के रेस्ट हाउस में किया गया, जहां विनोद बंजारे के नेतृत्व में उन्हें शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। स्वागत उपरांत सभी कार्यकर्ताओं के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सहभागिता की।

स्वागत कार्यक्रमों के पश्चात उप मुख्यमंत्री अरुण साव अपने अगले निर्धारित कार्यक्रम, लोरमी के लिए रवाना हुए। कार्यकर्ताओं में उनके आगमन को लेकर खासा उत्साह देखा गया और पूरे कार्यक्रम के दौरान गरिमा एवं उल्लास का वातावरण बना रहा।

NTPC World Environment Day

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!