जनसंपर्क विभाग में तीन उप संचालकों को पदोन्नति, संयुक्त संचालक बने

0
4d0245215a7efc2249688e8fb6ca9d7a184e2e5467da8a061a7e7143ea3116bb.0

कमल कुमार बघेल, छगनलाल लोन्हारे और मुनुदाऊ पटेल को मिली पदोन्नति, वर्तमान पदस्थापना यथावत रहेगी

रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग ने विभागीय अधिकारियों को पदोन्नति देते हुए तीन उप संचालकों को संयुक्त संचालक के पद पर पदोन्नत किया है। इस संबंध में मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से आदेश जारी कर दिया गया है। पदोन्नत अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से वेतन मैट्रिक्स लेवल-14 (वेतनमान 79,900 से 2,11,700 रुपये) का लाभ मिलेगा।

जनसंपर्क विभाग के उप सचिव हेमिन बाघे द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला जनसंपर्क कार्यालय बस्तर में पदस्थ कमल कुमार बघेल, जनसंपर्क संचालनालय रायपुर में पदस्थ छगनलाल लोन्हारे तथा जिला जनसंपर्क कार्यालय बिलासपुर में पदस्थ मुनुदाऊ पटेल को संयुक्त संचालक के पद पर पदोन्नत किया गया है। तीनों अधिकारियों की वर्तमान पदस्थापना यथावत रखी गई है।

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह पदोन्नति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में लंबित डब्ल्यूपी (पीआईएल) क्रमांक 91/2019, डब्ल्यूपीएस क्रमांक 9778/2019 एवं अन्य संबंधित याचिकाओं में 16 अप्रैल 2024 को पारित आदेश के अधीन रहेगी।

NTPC World Environment Day

शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि पदोन्नत अधिकारियों की वरिष्ठता इस पदोन्नति से प्रभावित नहीं होगी तथा पदोन्नति के आधार पर वरिष्ठता का कोई दावा मान्य नहीं किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ शासन की ओर से जारी इस आदेश को राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है। जनसंपर्क विभाग के उप सचिव हेमिन बाघे ने आदेश पर हस्ताक्षर करते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!