प्रहलाद यादव बने सर्व यादव समाज के मुंगेली तहसील अध्यक्ष
वीरेंद्र यादव ने अध्यक्ष पद के लिए प्रहलाद यादव को दिया समर्थन, सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन
मुंगेली। सर्व यादव समाज जिला मुंगेली के बैनर तले मुंगेली तहसील इकाई के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों का चुनाव पेंडारेकापा स्थित यादव भवन में आयोजित बैठक के दौरान किया गया। जिला अध्यक्ष नरेश यादव के नेतृत्व में आयोजित बैठक की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद समाज के सदस्यों की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
चुनाव प्रभारी के रूप में तोरण यादव एवं विनय यादव उपस्थित रहे, जबकि चुनाव व्यवस्था की जिम्मेदारी रामकुमार यादव और शैलेंद्र यादव ने संभाली। अध्यक्ष पद के लिए प्रहलाद यादव रामगढ़ और वीरेंद्र यादव देवरी के नाम सामने आए। चुनाव के दौरान वीरेंद्र यादव ने सामाजिक एकता और आपसी समन्वय का परिचय देते हुए प्रहलाद यादव के समर्थन की घोषणा कर दी। इसके बाद समाज के उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रहलाद यादव को मुंगेली तहसील अध्यक्ष निर्वाचित किया।

अध्यक्ष के साथ ही तहसील इकाई के अन्य पदाधिकारियों का भी सर्वसम्मति से चयन किया गया। इनमें उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव देवरी, सोनू यादव रामगढ़ एवं घनश्याम यादव खैरवार, सचिव चंद्रकुमार यादव सारंगपुर तथा कोषाध्यक्ष राजेश यादव रीवापार को जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का समाजजनों ने तिलक लगाकर एवं पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।


सामाजिक एकता और संगठन को मजबूत करने पर जोर
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नरेश यादव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए समाज की आगामी कार्ययोजना से अवगत कराया। उन्होंने पदाधिकारियों से समाज को संगठित और मजबूत बनाने के साथ सामाजिक हित के कार्यों को प्राथमिकता देने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान सर्व यादव समाज जिला महासचिव मनोहर यादव का जन्मदिन भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। समाजजनों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
बैठक में धनीराम यादव, पांचों राज यादव महासमिति अध्यक्ष, मनोहर यादव, फूलचंद यादव, शैलेंद्र यादव, देवीशंकर यादव, रामकुमार यादव, राजकुमार यादव रामगढ़, महेंद्र यादव, सतीश यादव, विजय यादव, विजय यादव गैलुगांव, दिलीप यादव, दीवान अमर यादव, मोहित यादव, राजेंद्र यादव, हरीशचंद यादव, रामजी यादव, कृष्णा यादव, राहुल यादव लोरमी नगर अध्यक्ष, मकराल यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
