​इंटर-स्टेट ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे से छत्तीसगढ़ और मप्र के बीच व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा : संतोष पाण्डेय

0
IMG-20260322-WA0701

भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता व सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा : 15 हजार करोड़ रुपये के इस प्रस्ताव से छत्तीसगढ़ और मप्र के बीच कनेक्टिविटी होगी मजबूत, रायपुर से भोपाल के बीच दूरी होगी कम

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने मध्य भारत के सबसे बड़े आधारभूत ढाँचा (इन्फ्रास्ट्रक्चर) प्रोजेक्ट को मिली हरी झण्डी पर प्रसन्नता व्यक्त की है। श्री पाण्डेय ने बताया कि केंद्र सरकार ने रायपुर और भोपाल के बीच अंतरराज्यीय ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए 15 हजार करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है।

भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता व ​सांसद श्री पाण्डेय ने कहा कि मध्य भारत के सबसे बड़े इंटर-स्टेट कॉरिडोर के रूप में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को मंजूरी मिल चुकी है। यह नया 6-लेन एक्सप्रेस-वे छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच कनेक्टिविटी को एक नई ऊँचाई प्रदान करेगा। मध्यप्रदेश के भोपाल, सागर, दमोह, जबलपुर और मंडला से होते हुए यह मार्ग छत्तीसगढ़ की सीमा में प्रवेश करेगा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा, बेमेतरा, सिमगा से होते हुए यह मार्ग सीधे रायपुर तक जाएगा। इस एक्सप्रेस-वे के बनने से रायपुर और भोपाल के बीच की दूरी और यात्रा के समय में भारी कमी आएगी। श्री पाण्डेय ने कहा कि इस कॉरिडोर के बनने से छत्तीसगढ़ में व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा राज्य में पर्यटन का अभूतपूर्व विकास होगा। इस ऐतिहासिक सौगात के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए श्री पाण्डेय ने इसे क्षेत्र के निवासियों और व्यापारियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!