हरियाणा प्रांत की शराब तस्करी एवं कच्ची महुआ शराब के विक्रय पर आबकारी विभाग की कार्रवाई

0
IMG-20260820-WA0947

वाहन सहित 8.16 लाख रुपए से अधिक की सामग्री जब्त

कच्ची महुआ शराब एवं 200 किलो महुआ लाहन बरामद

रिपोर्टर 🖋️ कमलेश सिंह ब्यूरो कवर्धा

कवर्धा। जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी विभाग ने 17 अगस्त 2026 को अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अन्य प्रांत हरियाणा की मदिरा का अवैध परिवहन करने तथा कच्ची महुआ शराब का विक्रय करने वाले कुल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान मदिरा, महुआ लाहन एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन सहित कुल 8 लाख 16 हजार 310 रुपए की सामग्री जब्त की गई है।

यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त पदुम सिंह एल्मा एवं कलेक्टर के निर्देश तथा प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी मुकेश पाण्डेय के मार्गदर्शन में की गई। विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

NTPC World Environment Day

चिल्फी चेक पोस्ट पर हरियाणा की शराब पकड़ी

प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी मुकेश पाण्डेय ने बताया कि 17 अगस्त 2026 को आबकारी चेक पोस्ट चिल्फी के प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक रामानंद दीवान द्वारा वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान चार पहिया वाहन क्रमांक एचआर 36 एबी 0487 को रोककर विधिवत तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान वाहन से 5.25 बल्क लीटर विदेशी मदिरा बरामद की गई। बरामद मदिरा पर सेल फॉर हरियाणा अंकित था। इससे मदिरा के अन्य प्रांत से अवैध रूप से परिवहन किए जाने की पुष्टि हुई। आबकारी विभाग की टीम ने मदिरा एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन को विधिवत जब्त कर लिया।

मामले में आरोपी विक्रम सिंह पिता आजाद सिंह, उम्र 41 वर्ष, निवासी ग्राम अमलीडीह, पोस्ट बरगड़ा, जिला बेमेतरा के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 यथा संशोधित की धारा 34(1)(क), 34(2), 59(क) एवं 36 के तहत गैर-जमानती प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है।

अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई

आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चेक पोस्ट एवं संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई है। विभाग की टीमों द्वारा संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की जांच के साथ ही अवैध शराब के निर्माण और बिक्री से जुड़ी गतिविधियों पर भी लगातार नजर रखी जा रही है।

प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी मुकेश पाण्डेय ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अवैध शराब से संबंधित गतिविधियों की जानकारी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उक्त कार्रवाई में आबकारी मुख्य आरक्षक विद्यासिंह परमार, इम्तियाज खान तथा आबकारी आरक्षक भूपेंद्र साहू, कामिनी भुआर्य, मेघा ध्रुव एवं सीमा नेताम का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!