निवर्तमान कलेक्टर गोपाल वर्मा ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों से की आत्मीय मुलाकात, भगवान बूढ़ामहादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

0
IMG-20260820-WA0950

रिपोर्टर 🖋️ कमलेश सिंह ब्यूरो कवर्धा

कवर्धा। नवपदस्थ स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व निवर्तमान कलेक्टर गोपाल वर्मा ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके स्वास्थ्य सहित उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली।

कलेक्टर वर्मा ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के साथ काफी समय बिताया और उनकी व्यक्तिगत आवश्यकताओं तथा समस्याओं के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने बुजुर्गों से बातचीत करते हुए उनके अनुभव सुने और बेहतर स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की कामना की। इस दौरान बुजुर्गों ने भी उन्हें आशीर्वाद दिया।

NTPC World Environment Day

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से मुलाकात के दौरान निवर्तमान कलेक्टर ने कहा कि बुजुर्ग समाज और परिवार की महत्वपूर्ण धरोहर हैं। उनके अनुभव और जीवन से मिली सीख नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक होती है। उन्होंने वृद्धाश्रम में उपलब्ध व्यवस्थाओं को भी देखा और बुजुर्गों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देने की बात कही।

भगवान बूढ़ामहादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से मुलाकात के पश्चात गोपाल वर्मा भगवान बूढ़ामहादेव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान बूढ़ामहादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

उन्होंने भगवान बूढ़ामहादेव से जिले की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की। पूजा-अर्चना के दौरान उन्होंने जिलेवासियों के उज्ज्वल भविष्य और क्षेत्र में निरंतर विकास की प्रार्थना की।

नवपदस्थ स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने से पहले निवर्तमान कलेक्टर का यह भावपूर्ण कार्यक्रम चर्चा में रहा। बुजुर्गों से आत्मीय मुलाकात और मंदिर में पूजा-अर्चना के माध्यम से उन्होंने अपने कार्यकाल की विदाई को सादगी एवं आत्मीयता के साथ पूर्ण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!