आवारा मवेशियों को लेकर विवाद में खूनी झड़प, एक की मौत

0
IMG-20260821-WA0733

रिपोर्टर ✒️ रिपोर्टर रॉय

लाठी-डंडे और मुक्कों से किया प्राणघातक हमला, मस्तूरी पुलिस और ACCU की संयुक्त कार्रवाई में 7 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम रलिया में आवारा मवेशियों को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। भारतमाला सड़क के पास लिमतरा के ग्रामीणों पर लाठी-डंडों और मुक्कों से किए गए प्राणघातक हमले में चार लोग घायल हो गए। इनमें गंभीर रूप से घायल जीवन मेहर की सिम्स अस्पताल बिलासपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मस्तूरी पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है।

फसल बचाने मवेशियों को सड़क किनारे छोड़कर लौट रहे थे ग्रामीण

पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त 2026 की शाम ग्राम लिमतरा के ग्रामीण अपनी धान की फसल की रखवाली कर रहे थे। फसल को नुकसान पहुंचा रहे करीब 15 से 20 आवारा मवेशियों को ग्रामीण भगाते हुए ग्राम रलिया के आगे भारतमाला सड़क के किनारे छोड़कर वापस लौट रहे थे।

NTPC World Environment Day

रात करीब 8.30 बजे ग्राम रलिया भारतमाला रोड के पुल के पास पहुंचने पर कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। मवेशियों को रलिया की ओर लाने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज और विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते आरोपियों ने लाठी-डंडों तथा हाथ-मुक्कों से ग्रामीणों पर हमला कर दिया।

चार ग्रामीण घायल, एक की इलाज के दौरान मौत

हमले में उमेश बरगाह सहित अन्य ग्रामीण घायल हुए। वहीं मुंडूल केंवट और जीवन मेहर को गंभीर चोटें आने और अधिक खून बहने के कारण तत्काल सिम्स अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया। उपचार के दौरान जीवन मेहर की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

सात आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी मस्तूरी सुदीप सरकार के मार्गदर्शन में थाना मस्तूरी पुलिस और ACCU बिलासपुर की संयुक्त टीम गठित कर आरोपियों की धरपकड़ की गई।

पुलिस ने मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में—

  1. गजानंद पटेल (35) पिता कलेश्वर पटेल
  2. अजय चंद्राकर (28) पिता रूपचंद चंद्राकर
  3. अश्विनी पटेल (22) पिता रामेश्वर प्रसाद पटेल
  4. आलोक सिदार (18) पिता नंद कुमार सिदार
  5. कोमल चंद्राकर (22) पिता शिव प्रसाद चंद्राकर
  6. लोमस चंद्राकर (19) पिता शिव प्रसाद चंद्राकर
  7. घनश्याम चौहान उर्फ गोलू (29) पिता घनप्रसाद चौहान

सभी आरोपी ग्राम रलिया, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर के निवासी बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध धारा 296, 351(3), 115(2), 191(2), 103(2) और 112 BNS के तहत कार्रवाई की है। आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे और अन्य सामान भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस द्वारा घटना के प्रत्येक पहलू की जांच की जा रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

गांव में विवाद के बाद पुलिस की नजर

आवारा मवेशियों से फसल को होने वाले नुकसान को लेकर शुरू हुआ विवाद एक ग्रामीण की मौत तक पहुंच गया। घटना के बाद पुलिस ने गांव में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!