केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का मध्य प्रदेश प्रवास: इंदौर मेट्रो सहित शहरी विकास योजनाओं की करेंगे समीक्षा

0

शइंदौर । तोखन साहू 5 एवं 6 सितंबर को मध्य प्रदेश प्रवास पर रहेंगे। इस…

IMG-20260327-WA1013(1)

इंदौर । तोखन साहू 5 एवं 6 सितंबर को मध्य प्रदेश प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री  तोखन साहू के इंदौर आगमन पर एयरपोर्ट में उनके विभागीय अधिकारियों एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

5 सितंबर को इंदौर में श्री साहू जिला अधिकारियों के साथ MoHUA की योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके पश्चात CPWD, HUDCO, NBCC एवं इंदौर मेट्रो से संबंधित कार्यों की समीक्षा करेंगे।

मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार इंदौर में ₹2,850 करोड़ की लागत वाली इंदौर मेट्रो परियोजना के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन निर्धारित है। परियोजना को सुपर कॉरिडोर-3 से मालवीय नगर तक इंदौर के शहरी परिवहन को नई गति देने वाली महत्वपूर्ण पहल के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

NTPC World Environment Day

श्री साहू समीक्षा के दौरान इंदौर मेट्रो सहित शहरी अधोसंरचना से जुड़े कार्यों में केंद्र एवं राज्य के बीच बेहतर समन्वय, समयबद्ध क्रियान्वयन और नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर देंगे।

6 सितंबर को उज्जैन में तोखन साहू माधव सेवा न्यास, श्री महाकालेश्वर भक्त निवास में आयोजित राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन एवं वार्षिक समारोह में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!