पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी मध्य विद्यालय मारो में मनाया गया पोषण आहार सप्ताह

0
IMG-20260905-WA0884

छात्र-छात्राओं ने पोस्टर, स्लोगन और पौष्टिक व्यंजनों के माध्यम से दिया जागरूकता का संदेश

रिपोर्टर विनय सिंह, ब्यूरो बेमेतरा

बेमेतरा/मारो । पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी मध्य विद्यालय मारो, जिला बेमेतरा में आज दिनांक 03 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में पोषण आहार सप्ताह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पोस्टर, स्लोगन, पौष्टिक व्यंजन सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया।

NTPC World Environment Day

पोषण आहार सप्ताह का मुख्य उद्देश्य लोगों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करना तथा बेहतर स्वास्थ्य के लिए पोषण के महत्व से अवगत कराना है। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण भी किया गया और उनके द्वारा प्रस्तुत पौष्टिक व्यंजनों एवं जागरूकता संबंधी प्रदर्शनों की सराहना की गई।

कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी कपिल साहू एवं एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ व्याख्याता आर. एन. साहू, पालन सी. छतरी, अमित चतुर्वेदी, टीकाराम साहू, सुरेश कोसले, गीता आचार्य सहित विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!