ग्राम जोंधरा में समस्त ग्रामवासियों ने धूमधाम से मनाई भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी

0
IMG-20260905-WA0069

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय

मटकी फोड़, कीर्तन-भजन और झूला उत्सव में कृष्ण भक्ति में लीन रहे ग्रामीण

मस्तूरी । ग्राम जोंधरा में समस्त ग्रामवासियों ने धूमधाम से भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी मनाई। हर मोहल्ले में मटकी फोड़, कीर्तन-भजन सहित भगवान के जन्मोत्सव को भव्य रूप में मनाया गया। गांव के डीपरापारा में वर्षों से चली आ रही एक दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी झूला का आयोजन इस बार भी महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है, जिसमें गांव के महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग भगवान के बाल विग्रह को झूला में झुलाते, भजन-कीर्तन करते 24 घंटे तक अनवरत पूजा-परिक्रमा करते श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन रहते हैं।

NTPC World Environment Day

आसपास के क्षेत्र में गांव की इस परंपरा की काफी चर्चा रहती है। ग्राम के इस कार्यक्रमों में सरपंच समारू केंवट, उपसरपंच रामखिलावन तिवारी, विकास तिवारी, राजकुमार चंदेल, दिनेश शर्मा, सनत यादव, चंद्रिका यादव, श्याम पटेल, शिवा चंदेल सहित सभी पंच, ग्राम विकास समिति एवं समस्त ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!