अवैध शराब पर पामगढ़ पुलिस का प्रहार, दो आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20260909-WA1024

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय

अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 16.12 लीटर कच्ची महुआ व देशी-अंग्रेजी शराब जब्त, दोनों आरोपी जेल भेजे गए

जांजगीर-चांपा। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पामगढ़ पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 16.12 लीटर शराब जब्त की है। जब्त शराब की कुल कीमत 5,480 रुपए बताई गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

NTPC World Environment Day

पुलिस के अनुसार 9 सितंबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। पहली कार्रवाई व्यासनगर में की गई, जबकि दूसरी कार्रवाई ग्राम कोसला में की गई। दोनों स्थानों पर आरोपी अवैध रूप से शराब बेचते पाए गए।

10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद

व्यासनगर में पुलिस ने सत्यवान पटेल पिता कौशल पटेल, उम्र 68 वर्ष, निवासी व्यासनगर को पकड़ा। उसके कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 2 हजार रुपए बताई गई है।

वहीं ग्राम कोसला में लखन जोशी पिता लक्ष्मीप्रसाद, उम्र 32 वर्ष, निवासी केसला के कब्जे से 6.12 लीटर देशी-अंग्रेजी शराब जब्त की गई।

आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध अलग-अलग धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इनकी रही भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी, सउनि सरोज पाटले, म.प्र.आर. मंजू सिंह, आरक्षक भुनेश्वर पटेल, श्याम सरोज ओग्रे तथा सैनिक अनिल दिनकर का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!