अशोक राजवाल को कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग में बड़ी जिम्मेदारी

0
IMG-20260910-WA0981

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए

मस्तूरी। मस्तूरी के कांग्रेस नेता अशोक राजवाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवीन दायित्व मिलने पर राजवाल ने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व सहित क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।

NTPC World Environment Day

अशोक राजवाल ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ करेंगे। संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प उन्होंने व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के हक, अधिकार और सम्मान की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा। सामाजिक न्याय, समानता और सम्मान के लिए संघर्ष करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। जनहित और सामाजिक न्याय के इस संघर्ष में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निरंतर कार्य करने की बात उन्होंने कही।

शीर्ष नेतृत्व के प्रति जताया आभार

राजवाल ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू एवं अनुसूचित जाति विभाग, छत्तीसगढ़ के प्रभारी सुनील कुमार सहित कांग्रेस पार्टी के समस्त शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

राजवाल ने कहा कि नई जिम्मेदारी संगठन के प्रति उनकी जवाबदेही को और बढ़ाती है। वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर संगठन को मजबूत करने तथा अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए कार्य करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!