41वें शिक्षक सम्मान समारोह के सफल आयोजन पर विधायक दीपेश साहू ने जताया आभार

0
IMG-20260914-WA1236

सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव सहित जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और बेमेतरा की जनता को दिया धन्यवाद

रिपोर्टर विनय सिंह, ब्यूरो बेमेतरा

बेमेतरा। बेसिक स्कूल मैदान बेमेतरा में आयोजित 41वें जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह एवं विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम के सफल एवं गरिमामय आयोजन पर बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयाल दास बघेल सहित जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं बेमेतरा की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है। विधायक ने कहा कि यह आयोजन केवल एक समारोह नहीं, बल्कि शिक्षा, संस्कार और विकास के प्रति जिले की प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा।

NTPC World Environment Day

विधायक दीपेश साहू ने कहा कि बेमेतरा की धरती पर आयोजित 41वां शिक्षक सम्मान समारोह जिले के लिए गौरव का विषय है। 41 वर्षों से चली आ रही शिक्षक सम्मान की यह परंपरा आज बेमेतरा की विशिष्ट पहचान बन चुकी है। शिक्षकों ने अपने ज्ञान, संस्कार और समर्पण से समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान करना उनके योगदान के प्रति समाज की कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। वहीं प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करने से नई पीढ़ी को शिक्षा, अनुशासन और संस्कार के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलती है।

जिले को मिली 183 करोड़ से अधिक की विकास सौगात

विधायक साहू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने से आयोजन की गरिमा और बढ़ी। मुख्यमंत्री ने जिले को 183 करोड़ 36 लाख रुपए की लागत वाले 30 विकास कार्यों की सौगात दी। इन विकास कार्यों से बेमेतरा जिले में अधोसंरचना और जनसुविधाओं के विस्तार को गति मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने बेमेतरा शहर में बस स्टैंड गार्डन के पास गौरव पथ निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपए की घोषणा की है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत तिवरैया में विद्युत सब-स्टेशन की घोषणा भी की गई है। विधायक ने कहा कि इन घोषणाओं से क्षेत्र में सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी तथा विकास कार्यों को नई दिशा प्राप्त होगी।

जर्जर और भवनविहीन स्कूलों के लिए नए भवनों की घोषणा

विधायक दीपेश साहू ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी मुख्यमंत्री ने बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र को महत्वपूर्ण सौगात दी है। पाहन्दा हाई स्कूल, लावतरा हायर सेकेंडरी स्कूल सहित खींसोरा, मोहभट्टा, अच्छोली और कुरूद समेत करीब 11 जर्जर अथवा भवनविहीन शासकीय स्कूलों के लिए नए भवन निर्माण की घोषणा की गई है।

उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बेहतर अधोसंरचना उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण में पढ़ाई का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता के लिए योग्य शिक्षक के साथ-साथ बेहतर स्कूल भवन और आवश्यक सुविधाएं भी महत्वपूर्ण हैं। मुख्यमंत्री द्वारा स्कूल भवनों के लिए की गई घोषणाएं बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों और शिक्षकों के हित में महत्वपूर्ण कदम हैं।

विधायक ने कहा कि इन विकास कार्यों एवं घोषणाओं के लिए बेमेतरा विधानसभा की जनता की ओर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जिले के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है और आने वाले समय में इसका लाभ आम नागरिकों को मिलेगा।

शिक्षकों और विद्यार्थियों का सम्मान गौरव का विषय

दीपेश साहू ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को विषय का ज्ञान देने का कार्य नहीं करते, बल्कि वे समाज को दिशा देने और राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एक शिक्षक की मेहनत और संस्कार का प्रभाव कई पीढ़ियों तक दिखाई देता है। इसलिए शिक्षक सम्मान समारोह जैसी परंपराओं को निरंतर आगे बढ़ाना समाज की जिम्मेदारी है।

उन्होंने समारोह में सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सेवाकाल में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता जिले के लिए गौरव की बात है। सम्मान से विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ता है और उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है।

जनप्रतिनिधियों और आयोजन से जुड़े सभी लोगों का जताया आभार

विधायक दीपेश साहू ने कार्यक्रम में उपस्थित कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल, साजा विधायक ईश्वर साहू, पंडरिया विधायक भावना बोहरा सहित सभी जनप्रतिनिधियों का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति से कार्यक्रम को विशेष गरिमा मिली और जिले के विकास एवं शिक्षा के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का संदेश गया।

उन्होंने जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की पूरी टीम, आयोजन समिति, अधिकारी-कर्मचारियों, शिक्षकगण, सामाजिक संस्थाओं, विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा बेमेतरा जिले के नागरिकों के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

विधायक ने कहा कि किसी भी बड़े आयोजन की सफलता सामूहिक सहभागिता से संभव होती है। सभी विभागों, अधिकारियों-कर्मचारियों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों, मीडिया और आम नागरिकों के सहयोग से 41वां शिक्षक सम्मान समारोह एवं लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम सफल और यादगार बन सका।

विकास और जनहित को प्राथमिकता

दीपेश साहू ने कहा कि बेमेतरा के विकास और जिले की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे। शिक्षा, युवाओं, विद्यार्थियों, शिक्षकों और आम नागरिकों के हित से जुड़े विषय उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जनप्रतिनिधि, प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है और इसी भावना के साथ बेमेतरा के विकास को आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 41वें शिक्षक सम्मान समारोह ने जहां जिले की गौरवशाली शिक्षक सम्मान परंपरा को आगे बढ़ाया, वहीं कार्यक्रम में मिली विकास कार्यों की सौगातों ने बेमेतरा के विकास की दिशा में नई उम्मीद भी जगाई है। विधायक ने एक बार फिर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रीगण, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, मीडिया एवं बेमेतरा की जनता का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!