‘सेवा के रंग’ से जन-जन तक पहुंचा रहे विकसित भारत का संकल्प : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

0
IMG-20260924-WA1527

‘सेवा, स्वच्छता और नारी सशक्तिकरण के संदेशों को रंगोली में उकेर रहीं बेटियां’

पौने दो क्विंटल सामग्री से बनी ‘विकसित लोरमी, विकसित भारत’ की भव्य रंगोली, आठ स्कूलों की बेटियों ने भी दिखाया हुनर

‘सेवा के रंग’ में दिखी विकसित भारत की झलक, जल संरक्षण से नारी सशक्तिकरण का दिया संदेश

NTPC World Environment Day

रायपुर । उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज लोरमी के मानस मंच में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित विकासखंड स्तरीय ‘सेवा का रंग’ रंगोली का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कलाकारों और विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोलियों की सराहना की। कार्यक्रम में रंगोली के माध्यम से सेवा, स्वच्छता, जल संरक्षण, नारी सशक्तिकरण, डिजिटल इंडिया और विकसित भारत जैसे विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।

अरुण साव ने छात्राओं से चर्चा कर उनकी बनाई रंगोलियों के विषय, उद्देश्य और संदेश की विस्तार से जानकारी ली। छात्राओं ने उन्हें बताया कि उन्होंने जल संरक्षण, विकसित भारत, नारी सशक्तिकरण, डिजिटल इंडिया और स्वच्छ भारत जैसे विषयों को रंगोली के माध्यम से प्रस्तुत किया है। छात्राओं ने अपनी कला के माध्यम से सामाजिक जागरूकता और देश के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण संदेशों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया। उप मुख्यमंत्री ने छात्राओं की रचनात्मकता और उत्साह की प्रशंसा की।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि रंगोली के माध्यम से सेवा के भाव और विकसित भारत की कल्पना को सुंदर तरीके से अभिव्यक्त किया गया है। रंगोली भारतीय संस्कृति से जुड़ी एक पारंपरिक कला है, जिसके माध्यम से सामाजिक और जनकल्याण से जुड़े संदेशों को आकर्षक रूप में लोगों तक पहुंचाया जा सकता है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत इसी माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

कोटा के रंगोली कलाकार रवि पैकरा ने करीब पौने दो क्विंटल सामग्री से विकसित भारत की भव्य रंगोली तैयार की है। यह रंगोली विकसित भारत के संकल्प को आकर्षक रूप में प्रस्तुत करती है। रंगोली में विभिन्न रंगों और कलात्मक आकृतियों के माध्यम से विकास, सेवा और जनभागीदारी की भावना को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में यह भव्य रंगोली विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

कार्यक्रम में आठ विद्यालयों की बेटियों ने अलग-अलग विषयों पर रंगोलियां बनाईं। छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए समाज और देश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को रंगोली के माध्यम से प्रस्तुत किया। जल संरक्षण से लेकर डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत और नारी सशक्तीकरण तक सेवा के विभिन्न रंगों को रंगोली के माध्यम से जीवंत किया गया।

छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोलियों में जल संरक्षण के महत्व, स्वच्छता के प्रति जागरूकता, महिलाओं की भागीदारी और डिजिटल तकनीक के उपयोग जैसे विषयों को प्रमुखता से दर्शाया गया। इसके साथ ही विकसित भारत की परिकल्पना को भी रंगों और आकर्षक आकृतियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों की कला प्रतिभा के साथ सामाजिक विषयों के प्रति उनकी जागरूकता को भी सामने रखा।

अरुण साव ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य विकसित भारत की कल्पना को जन-जन तक पहुंचाना है। हर व्यक्ति विकसित भारत क्या है और इसके निर्माण में उसकी भूमिका क्या है, इससे जुड़े। विकसित भारत के निर्माण में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है। सेवा, स्वच्छता, जल संरक्षण, नारी सशक्तिकरण और जनभागीदारी जैसे विषयों के प्रति जागरूकता बढ़ाकर विकास के संकल्प को मजबूत किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा भाव और जनकल्याण के संदेश को भी जन-जन तक पहुंचाना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से लोगों को सेवा और जनकल्याण की भावना से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। लोरमी में आयोजित ‘सेवा का रंग’ कार्यक्रम में रंगोली के माध्यम से दिए गए संदेशों ने सेवा, स्वच्छता, जल संरक्षण और नारी सशक्तिकरण के साथ विकसित भारत के संकल्प को प्रभावी रूप से सामने रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!