शासकीय सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल कोनी में 2 से 4 अक्टूबर तक निःशुल्क स्पाइन सर्जरी शिविर

0
image_search_1790586294065



बिलासपुर । कुमार साहब स्व. श्री दिलीप सिंह जुदेव जी शासकीय सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, कोनी में स्पाइन फाउंडेशन ऑफ इंडिया, मुंबई के सहयोग से 2 से 4 अक्टूबर 2026 तक निःशुल्क स्पाइन सर्जरी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में प्रदेश के स्पाइन रोग से पीड़ित आर्थिक रूप से कमजोर एवं ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को विशेष उपचार सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।


शिविर के लिए स्पाइन फाउंडेशन ऑफ इंडिया, मुंबई के 9 वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम तथा शासकीय सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के न्यूरोसर्जरी विभाग के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा मरीजों का उपचार किया जाएगा। स्पाइन रोग से पीड़ित मरीजों की 2 से 4 अक्टूबर तक आवश्यक जांच एवं शल्यक्रिया की जाएगी।

हॉस्पिटल के संयुक्त संचालक सह चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि स्पाइन फाउंडेशन ऑफ इंडिया, मुंबई के चिकित्सकों द्वारा इससे पूर्व 3 से 5 अप्रैल 2026 तक भी शासकीय सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में सफलतापूर्वक स्पाइन सर्जरी शिविर आयोजित किया गया था। इसी क्रम में पुनः शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा एवं निःशुल्क शल्य चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सकेगा। शिविर के आयोजन से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को स्पाइन संबंधी जटिल रोगों के उपचार के लिए विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी।

NTPC World Environment Day

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!