नगर पंचायत मारो के पशु चिकित्सालय का भवन जर्जर, डॉक्टर नहीं रहते उपस्थित, किसानों ने लगाए गंभीर आरोप

0
IMG-20261007-WA0551

रिपोर्टर विनय सिंह ब्यूरो बेमेतरा

मारो । स्थानीय पशु चिकित्सालय नगर पंचायत मारो की बदहाली का खामियाजा क्षेत्र के पशुपालकों और किसानों को भुगतना पड़ रहा है। जहां चिकित्सालय का भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है, जिसके चलते यहां पदस्थ डॉक्टर आडिल यहां उपस्थित नहीं रहते हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि पशु चिकित्सालय की सभी दवाइयां यहां न रखकर खपरी नांदघाट में रखी जाती हैं। कई किसानों ने शिकायत की है कि डॉक्टर द्वारा एक्सपायरी दवाइयों का उपयोग पशुओं के इलाज में कर दिया जाता है, जिससे पशुधन की हानि होती है।

NTPC World Environment Day

इतना ही नहीं, शासन द्वारा पशुपालकों के लिए निशुल्क प्रदत्त दवाइयों का भी पैसा वसूला जाता है, जिससे गरीब किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

पशुपालकों ने यह भी बताया कि पशुओं के नस्ल सुधारने हेतु शासन की महत्वपूर्ण योजना कृत्रिम गर्भाधान की व्यवस्था भी इस केंद्र में नहीं हो पा रही है, जिसके कारण पशुपालन और दुग्ध उत्पादन पर विपरीत असर पड़ रहा है।

क्षेत्र के किसानों ने प्रशासन से जर्जर भवन की मरम्मत, नियमित डॉक्टर की उपस्थिति और दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!