डड़सेना कलार समाज ने किया संगीता सिन्हा का आत्मीय स्वागत
सर्किट हाउस में सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, लोरमी विधानसभा से समाज को प्रतिनिधित्व देने की मांग उठी
मुंगेली । बालोद विधायक एवं महिला प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष संगीता सिन्हा के मुंगेली प्रवास के दौरान डड़सेना कलार समाज जिला मुंगेली की ओर से उनका आत्मीय स्वागत किया गया। मुंगेली सर्किट हाउस में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों एवं सामाजिकजनों ने विधायक संगीता सिन्हा से मुलाकात कर विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा की। इस दौरान समाज के लोगों ने फूलमाला एवं गुलदस्ते भेंटकर उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम में डड़सेना कलार समाज मुंगेली जिला अध्यक्ष गजेन्द्र कुमार जायसवाल, महिला जिला अध्यक्ष कुमारी भारती जायसवाल, लोरमी परिक्षेत्र अध्यक्ष टीकाराम डडसेना, ठकुरीकापा चकरभट्टा राज (मुंगेली परिक्षेत्र) अध्यक्ष पवन जायसवाल, सकेत-पथरिया परिक्षेत्र के पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, परिक्षेत्र पदाधिकारी एवं सामाजिक पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।


सामाजिक मुद्दों पर पदाधिकारियों ने रखे विचार
भेंट-मुलाकात के दौरान समाज के विभिन्न पदाधिकारियों ने सामाजिक गतिविधियों, संगठन की मजबूती और समाज के हित से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों ने विधायक संगीता सिन्हा के समक्ष सामाजिक विकास, शिक्षा और राजनीतिक भागीदारी से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की।
कार्यक्रम का संचालन अभिलाष जायसवाल, लोरमी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन मुंगेली जिला कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम जायसवाल ने किया। आयोजन के दौरान विभिन्न सामाजिक पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित विषयों पर उद्बोधन दिया।
लोरमी विधानसभा से समाज को प्रतिनिधित्व देने की मांग
इसी क्रम में लोरमी परिक्षेत्र के उपाध्यक्ष गंगाराम जायसवाल ने अपने उद्बोधन के दौरान आगामी समय में मुंगेली जिले के अंतर्गत आने वाले लोरमी विधानसभा क्षेत्र में कलार समाज को विधायक पद के लिए प्रतिनिधित्व देने की बात रखी। उन्होंने समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
एकजुटता से बढ़ेगा राजनीतिक प्रतिनिधित्व : संगीता सिन्हा
बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने अपने संबोधन में समाज की एकजुटता को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वर्तमान में प्रदेश में कलार समाज के तीन विधायक हैं। उन्होंने कहा कि यदि समाज इसी तरह संगठित और एकजुट होकर आगे बढ़ता रहा तो आने वाले समय में प्रदेश में समाज के विधायकों की संख्या और बढ़ सकती है।
उन्होंने कहा कि सामाजिक एकजुटता ही समाज की सबसे बड़ी ताकत और पहचान है। समाज के लोगों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए शिक्षा, सामाजिक विकास और राजनीतिक भागीदारी के क्षेत्रों में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने समाज के युवाओं और नई पीढ़ी को शिक्षा के साथ सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए भी प्रेरित किया।
सामाजिक हित के मुद्दों पर हुई चर्चा
सर्किट हाउस में आयोजित इस भेंट-मुलाकात के दौरान समाजजनों ने विधायक संगीता सिन्हा का स्वागत करते हुए समाज की विभिन्न गतिविधियों एवं सामाजिक हित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न परिक्षेत्रों से पहुंचे पदाधिकारियों एवं सामाजिकजनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस दौरान समाज की एकजुटता, सामाजिक विकास, शिक्षा तथा राजनीतिक भागीदारी को लेकर विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में डड़सेना कलार समाज के लोग उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
