108 कर्मियों की सूझबूझ से गर्भवती महिला का एम्बुलेंस में हुआ सुरक्षित प्रसव

0
IMG-20261008-WA0368

बेमेतरा ।  घायलों और मरीजों को त्वरित आपातकालीन सेवा प्रदान करने वाली 108 संजीवनी एक्सप्रेस की सेवा गर्भवती महिलाओं के लिए भी अत्यंत मददगार साबित हो रही है। साजा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम जेवरा निवासी गर्भवती महिला का 108 की टीम ने एम्बुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया।

मिली जानकारी के अनुसार 7 अक्टूबर शाम लगभग 6 बजे बुधवार को साजा विकासखण्ड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कारेसरा में भर्ती ग्राम जेवरा निवासी गर्भवती महिला सविता, उम्र 30 वर्ष को प्रेग्नेंसी कॉम्प्लिकेशन होने पर डॉक्टरों द्वारा हायर सेंटर जिला चिकित्सालय बेमेतरा रेफर किया गया और इसकी सूचना 108 को दी गई।

सूचना मिलते ही 108 के पायलट मुकेश और ईएमटी कलावती गायकवाड़ तुरंत कारेसरा अस्पताल पहुंचे और गर्भवती महिला को एम्बुलेंस में शिफ्ट कर बेमेतरा के लिए रवाना हुए। जिला चिकित्सालय पहुंचने से लगभग 5 किलोमीटर पहले महिला को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई।

NTPC World Environment Day

इस पर ईएमटी कलावती ने तत्परता दिखाते हुए ईआरसीपी (Emergency Response Centre Physician) के माध्यम से डॉक्टर से सलाह ली और परिजनों की सहमति से एम्बुलेंस में ही प्रसव कराने का निर्णय लिया। सभी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए कुछ ही क्षणों पश्चात सविता ने स्वस्थ शिशु को जन्म दिया।

सुरक्षित प्रसव पश्चात जच्चा-बच्चा दोनों को जिला चिकित्सालय बेमेतरा में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की स्थिति स्वस्थ है। समय पर सूझबूझ दिखाकर सुरक्षित प्रसव कराने पर परिजनों ने 108 की टीम को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!