एसईसीएल की एसबीएस कॉलोनी में 25 अक्टूबर को गूंजेंगे नितिन दुबे के गीत, रात 8 बजे से सजेगी सांस्कृतिक संध्या

0
IMG-20261024-WA1038

सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा उत्सव समिति कर रही आयोजन, छत्तीसगढ़ी गीतों की प्रस्तुति को लेकर संगीत प्रेमियों में उत्साह

कोरबा। एसईसीएल की एसबीएस कॉलोनी में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है। सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा उत्सव समिति के तत्वावधान में 25 अक्टूबर 2026, रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय गायक एवं कलाकार नितिन दुबे अपनी सुमधुर गीतों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम रात 8 बजे से शुरू होगा।

समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, सांस्कृतिक संध्या का आयोजन एसबीएस कॉलोनी, एसईसीएल कोरबा स्थित सेंट्रल वर्स ऑफ कॉलोनी (चिल्ड्रन पार्क) में किया जाएगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति, संगीत और मनोरंजन का संगम देखने को मिलेगा। नितिन दुबे की प्रस्तुतियों को लेकर क्षेत्र के संगीत प्रेमियों और युवाओं में उत्साह का माहौल है।

NTPC World Environment Day

छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत को लोकप्रिय बनाने में अपनी अलग पहचान रखने वाले नितिन दुबे की प्रस्तुति कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेगी। आयोजन के माध्यम से समिति का उद्देश्य धार्मिक उत्सव के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना और क्षेत्रवासियों को मनोरंजन का अवसर उपलब्ध कराना है।

समिति ने क्षेत्रवासियों से की अपील

सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा उत्सव समिति ने कोरबा जिले सहित आसपास के क्षेत्र के नागरिकों से अपने परिवारजनों और इष्ट-मित्रों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। समिति ने सभी से समय पर पहुंचकर सांस्कृतिक संध्या का आनंद लेने और मां दुर्गा के उत्सव में सहभागी बनने का आग्रह किया है।

समिति के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से आयोजन को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!