सोनतरा में अदाणी फाउंडेशन का मेगा स्वास्थ्य शिविर: 332 ग्रामीणों को मिला विशेषज्ञ परामर्श, निःशुल्क उपचार और दवाइयाँ

0
IMG-20261114-WA1966

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद राय

रायपुर । ग्रामीण अंचलों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने के अपने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए, अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायपुर की सीएसआर पहल के तहत अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित मेगा मल्टी स्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविर श्रृंखला के अंतर्गत आज 14 नवम्बर, 2026 को ग्राम सोनतरा में विशाल मल्टी स्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुँचे और 332 ग्रामीणों ने विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ लिया।

शिविर का शुभारंभ ग्राम सरपंच श्रीमती सुनंदा समीर वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि श्री समीर वर्मा, पंच श्री मंतराम बांधे, श्रीमती सती, पूर्व सरपंच श्री परसराम वर्मा, ग्राम के प्रतिष्ठित नागरिकों तथा अदाणी फाउंडेशन के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की।

शिविर में ऑर्थोपेडिक, शिशु रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, एमडी मेडिसिन एवं नेत्र रोग विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएँ दीं। ग्रामीणों की स्वास्थ्य जाँच की गई और उन्हें बीमारी से जुड़ी सलाह एवं जरूरी चिकित्सकीय मार्गदर्शन दिया गया। खास बात यह रही कि मरीजों को परामर्श के साथ निःशुल्क दवाइयाँ भी दी गईं, जिससे जरूरतमंद परिवारों को तुरंत राहत मिली।

महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर का लाभ उठाया। कई लोगों को पहली बार विशेषज्ञ डॉक्टरों से सीधे परामर्श लेने का अवसर मिला। नेत्र संबंधी समस्याओं, हड्डियों के रोगों, महिलाओं के स्वास्थ्य, बच्चों की बीमारियों और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं की जाँच कर जरूरी उपचार एवं सलाह दी गई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना आज की एक बड़ी जरूरत है। अदाणी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐसे स्वास्थ्य शिविर न केवल लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ दे रहे हैं, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर इलाज सुनिश्चित करने में भी अहम् भूमिका निभा रहे हैं।

अदाणी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायपुर की सीएसआर पहल के तहत प्लांट परिक्षेत्र के गाँवों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुँच बढ़ाने के लिए लगातार मेगा मल्टी स्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को उनके निवास क्षेत्र के पास ही विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना और स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण में योगदान देना है।

ग्रामीणों ने अदाणी फाउंडेशन की इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं, जहाँ विशेषज्ञ डॉक्टरों तक पहुँच अक्सर सीमित रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!