धान खरीदी में अनियमितता पर प्रशासन की सख्ती, जीपीएम के लालपुर उपार्जन केंद्र में 100 बोरी धान जब्त
संयुक्त जांच दल की कार्रवाई में 40 क्विंटल ग्रीष्मकालीन एवं मिश्रित किस्म का धान पकड़ा गया, समर्थन मूल्य पर खरीदी में पारदर्शिता सुनिश्चित करने प्रशासन की सतत निगरानी
रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन की समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी, सुव्यवस्थित और नियमों के अनुरूप संचालित करने के लिए जीपीएम जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। धान उपार्जन केंद्रों में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने के साथ ही किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में जिले के धान उपार्जन केंद्र लालपुर में संयुक्त जांच दल ने कार्रवाई करते हुए 100 बोरी, कुल 40 क्विंटल धान जब्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पेंड्रारोड, खाद्य निरीक्षक गौरेला एवं कृषि नोडल अधिकारी लालपुर के संयुक्त जांच दल द्वारा धान उपार्जन केंद्र लालपुर में विक्रय के लिए लाए गए धान का निरीक्षण एवं जांच की गई। इस दौरान धान की किस्म और गुणवत्ता की निर्धारित मानकों के अनुरूप जांच की गई।
जांच में ग्रीष्मकालीन एवं मिश्रित किस्म का धान मिला
जांच के दौरान ग्राम लालपुर निवासी कृषक सुखीराम राठौर द्वारा विक्रय के लिए लाए गए धान में ग्रीष्मकालीन एवं मिश्रित किस्म का धान पाया गया। निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर संयुक्त जांच दल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 100 बोरी धान, जिसका कुल वजन 40 क्विंटल है, जब्त कर लिया।
जब्त धान को आगे की आवश्यक कार्रवाई एवं निगरानी के लिए समिति प्रबंधक लालपुर की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया है। संयुक्त जांच दल की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि प्रशासन समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान नियमों के पालन को लेकर गंभीर है और उपार्जन केंद्रों में लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।
पारदर्शी धान खरीदी के लिए प्रशासन की सतत निगरानी
जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया को सुचारु एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न उपार्जन केंद्रों की निगरानी की जा रही है। इस दौरान धान की गुणवत्ता, निर्धारित मापदंडों और खरीदी प्रक्रिया से संबंधित व्यवस्थाओं की जांच की जा रही है।
प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का वास्तविक लाभ पात्र किसानों तक पहुंचे और उपार्जन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश न रहे। इसके लिए राजस्व, खाद्य एवं कृषि विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीमों द्वारा निरीक्षण और जांच की कार्रवाई जा रही है।
नियमों का पालन कराएं, वास्तविक किसानों को मिले लाभ
जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि धान खरीदी केंद्रों में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन अनिवार्य है। उपार्जन केंद्रों में लाए जाने वाले धान की नियमित जांच की जा रही है तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
लालपुर उपार्जन केंद्र में 100 बोरी धान की जब्ती इसी निगरानी व्यवस्था का हिस्सा है। प्रशासन की इस सक्रियता से धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और वास्तविक पात्र किसानों के हितों की रक्षा करने में मदद मिलेगी। शासन की मंशा के अनुरूप जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को निष्पक्ष, व्यवस्थित और नियमसम्मत ढंग से संपन्न कराने के लिए निगरानी एवं जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

