देवउठनी एकादशी पर उर्मिला रमेश यादव ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं

0
Screenshot_20261120_114810

भगवान श्रीहरि विष्णु से की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना

मुंगेली । देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सभापति उर्मिला रमेश यादव ने जिलेवासियों सहित समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि देवउठनी एकादशी हिंदू धर्म में विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व रखने वाला पर्व है। यह पर्व श्रद्धा, आस्था और भक्ति का प्रतीक है।

उर्मिला रमेश यादव ने कहा कि इस पावन अवसर पर भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा-अर्चना कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। उन्होंने भगवान विष्णु से प्रार्थना की कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। प्रत्येक परिवार का जीवन खुशियों से परिपूर्ण हो तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे की भावना मजबूत हो।

उन्होंने सभी नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए देवउठनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!