राजिम भक्तिन माता जयंती पर महिला जिला अध्यक्ष उर्मिला रमेश यादव ने दी शुभकामनाएं

0
IMG-20251231-WA0465.jpg

मुंगेली। भगवान श्री राजीव लोचन के प्रति अपार श्रद्धा एवं भक्ति रखने वाली, आस्था और समर्पण की प्रतीक राजिम भक्तिन माता जयंती के पावन अवसर पर महिला जिला अध्यक्ष उर्मिला रमेश यादव ने समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि राजिम भक्तिन माता का जीवन त्याग, भक्ति और सनातन परंपरा के प्रति अटूट विश्वास का प्रतीक है। उनका आदर्श समाज को धर्म, सेवा और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह जयंती हम सभी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने और आध्यात्मिक मूल्यों को आत्मसात करने का अवसर प्रदान करती है।

महिला जिला अध्यक्ष ने कामना की कि राजिम भक्तिन माता की कृपा से प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारा बना रहे तथा सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।

NTPC World Environment Day

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!