NTPC World Environment Day

जोन-8 की सख्त कार्रवाई, हीरापुर में व्यवसायिक गोडाउन का अवैध विस्तार तोड़ा

0
Screenshot_20260107_192830.jpg

रायपुर । नगर निगम रायपुर द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार सख्त रुख अपनाया जा रहा है। इसी कड़ी में निगम आयुक्त विश्वदीप के आदेश पर और जोन-8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के निर्देशानुसार हीरापुर क्षेत्र में एक व्यवसायिक गोडाउन में किए गए अतिरिक्त अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई की गई।

नगर निगम जोन-8 क्षेत्र के अंतर्गत वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक-1 के हीरापुर इलाके में स्थित व्यवसायिक गोडाउन में सागने की ओर बिना अनुमति अतिरिक्त निर्माण किया गया था। शिकायत एवं जांच के बाद नगर निगम द्वारा संबंधित भवन स्वामी को पूर्व में नोटिस जारी किया गया। नोटिस की अवधि पूर्ण होने के बाद सोमवार को निगम अमले ने मौके पर पहुंचकर अभियानात्मक कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा, सहायक अभियंता अमन चंद्राकर, उप अभियंता अबरार खान तथा लोचन प्रसाद चौहान की मौजूदगी में गैस कटर और श्रमिकों की सहायता से अतिरिक्त अवैध निर्माण को तोड़कर हटाया गया। पूरी कार्रवाई नगर निगम के नियमानुसार की गई।

नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति किए गए किसी भी प्रकार के निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर में अवैध निर्माण पर आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। निगम की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मचा है, वहीं आम नागरिकों ने इसे शहर के सुव्यवस्थित विकास की दिशा में जरूरी कदम बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!