भारतीय जनता मजदूर संघ ने शैलेन्द्र पाण्डेय को कोरबा मंडल अध्यक्ष किया मनोनीत।


कोरबा। भारतीय जनता मजदूर संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए शैलेन्द्र पाण्डेय (पप्पू पाण्डेय) को कोरबा मंडल अध्यक्ष (निर्माण श्रमिक फोरम) के पद पर मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रकाश अनंत के मार्गदर्शन एवं जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव के निर्देशानुसार किया गया है।
जारी मनोनयन पत्र के अनुसार भारतीय जनता मजदूर संघ देश भर में संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों तथा उनके परिवारों के कल्याण हेतु सतत कार्य कर रहा है। संघ का प्रमुख उद्देश्य श्रमिकों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना, जागरूकता शिविरों के माध्यम से उन्हें उनके अधिकारों की जानकारी देना तथा उनके सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए प्रभावी भूमिका निभाना है।


नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र पाण्डेय को संगठन ने कोरबा क्षेत्र में श्रमिक हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने, संगठन को मजबूती प्रदान करने तथा राष्ट्रवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी है। संघ को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में निर्माण श्रमिकों से जुड़े मुद्दों का समाधान प्रभावी ढंग से किया जाएगा और अधिक से अधिक श्रमिक संगठन से जुड़ेंगे।

मनोनयन पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शैलेन्द्र पाण्डेय को बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। वहीं शैलेन्द्र पाण्डेय ने संघ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे।
अंत में संघ ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन के उज्ज्वल भविष्य के लिए एकजुट होकर साथ चलने और श्रमिक कल्याण के कार्यों को गति देने का आह्वान किया है।


The News Related To The News Engaged In The https://apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.



