कुएँ में मिली अज्ञात व्यक्ति की सड़ी-गली लाश, हत्या की आशंका

0
IMG-20260201-WA0939.jpg

रिपोर्टर । कमलेश सिंह

कबीरधामथान खम्हरिया नगर सीमा से लगे कबीरधाम जिले के थाना सहसपुर लोहारा चौकी रणवीर अंतर्गत सीमावर्ती ग्राम पैलपार में स्थित एक कुएँ से अज्ञात व्यक्ति का सड़ी-गली अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शव को कुएँ से बाहर निकाला गया।

प्रारंभिक जांच में शव कई दिनों पुराना प्रतीत हो रहा है। शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है और हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!